तेजाब हत्याकांड का एक आरोपी पकड़ लिया गया है। उससे हुई बातचीत के आधार पर पुलिस ने उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर सीओ सदर, एडिशनल एसपी व एसपी ने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। संभावना है शनिवार की रात में पुलिस सारे आरोपियों को पकड़कर रविवार को इस मामले का खुलासा कर देगी।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना चौराहे पर रहने वाले मो.रफीक की बेटी रोशनीबानो (19) पर बाइक से आए दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया था। पुलिस ने इसे आशनाई का मामला समझकर चल रही थी। पुलिस का अनुमान काफी हद तक ठीक निकला और उसने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता भी पाई। यही नहीं आरोपी की जानकारी पर इस घटना में शामिल चार से पांच लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात में ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
यही नहीं रविवार को इसका खुलासा भी किया जाएगा। एक आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर थाने में एसपी के साथ ही एडिशनल और सीओ भी पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ भी की। फिलहाल घटना में एक नया मोड़ भी आता दिख रहा है। पकड़े गए आरोपी के अनुसार उसने प्यार में धोखा खाया। यह नहीं कि रोशनी ने उसे धोखा अपने पति के लिए दिया बल्कि उसने दूसरा प्रेमी बना लिया और उससे मुंह मोड़ लिया। फिलहाल महेशगंज पुलिस ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया। इस घटना के बाद से पूरी रेंज के अधिकारी परेशान हो उठे थे। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी से अब इसमें काफी हद तक राहत की सांस ली जा रही है।