फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। प्रयागराज से बाइक लेकर घर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक वाहन छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने दूर तक फैले शव के हिस्सों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अमेठी जनपद के रघ्घीपुर निवासी कामतानाथ पांडेय (35) शुक्रवार को बाइक लेकर प्रयागराज गया था। वहां से रात करीब पौने आठ बजे घर की ओर लौट रहा था। नगर कोतवाली के सरायसागर के करीब हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद चालक वाहन छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान काफी देर तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें