फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

Tue, 09 Aug 2016 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह बेकाबू बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय संसारा गांव निवासी रामकृपाल (60) कचहरी के बगल पानी की दुकान चलाता था। साथ ही वह फूलमाला बेचने का व्यवसाय भी करता था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह वह साहबगंज स्थित हनुमान मंदिर माला पहुंचाने गया था। इस दौरान सड़क पार करते समय प्रतापगढ़ से लालगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आने लगी। इस दौरान परिजनों व स्थानीय लोग वृद्ध को मृत कहकर घर ले जाने की जिद करने लगे। इस पर पुलिस ने विरोध जताया। जिससे लोगों की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। काफी देर बाद मामला शांत होने पर पुलिस घायल वृद्ध को जिला अस्पताल ले आई।  यहां चिकित्सकों ने उसे मृत  घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें