फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने हाईवे पर वृद्ध से लूटे 70 हजार

Tue, 09 Aug 2016 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
वारणसी- लखनऊ राजमार्ग पर बदमाशों ने वृद्ध से 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस घटना को पचाने में जुटी रही। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल कला निवासी ध्रुव प्रसाद दुबे अपने पोते का बीटेक में प्रवेश कराने के लिए सोमवार को बादशाहपुर स्थित एसबीआई की शाखा में रुपये निकालने गए थे। वहां से उन्होंने 70 हजार रुपये निकाले। शाम को वह अपनी मोपेड की डिग्गी में थैले में भरा रुपये रखकर घर के लिए चल पड़े। वहां से निकलने के दौरान कुछ लोगों ने ध्रुव से घर की जानकारी भी ली थी। फतनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के करीब धरी मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। एक बदमाश मोपेड की चाभी निकालने लगा।

जिसका ध्रूव ने विरोध किया। दूसरे बदमाश ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों लात घूंसों से मारने लगे। एक बदमाश डिग्गी से रुपये निकाल लिया। वह उससे भी भिड़ गया। इस दौरान दस हजार रुपये की गड्डी गिर गई। तभी फतनपुर की ओर से दो युवक आते दिखाई पड़े। वृद्ध के शोर मचाने पर वे तेजी से आने लगे। मौका देख बदमाश गिरे हुए रुपये व थैला लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी रात में ही पीड़ित ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करती रही। मंगलवार को भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें