फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर कब्जेदारी के लिए फायरिंग

Tue, 09 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद। दुकान पर कब्जे के विवाद में सोमवार रात मकान मालिक और किराएदार गुटों में पथराव और फायरिंग हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। पुलिस ने दुकान मालिक और किराएदार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शाहाबाद के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी मुकेश राठौर ने करीब 16 साल पहले घास मंडी तिराहे पर श्यामू सक्सेना की दुकान किराए पर ली थी। दुकान लंबे समय से बंद थी। मुकेश बंद दुकान का किराया दे रहा था। बाद में मकान मालिक और दुकानदार में विवाद हो गया। इस पर दुकान में दोनों पक्षों ने अपना अपना ताला डाल दिया। कुछ दिनों पहले दुकान खाली कराने के लिए मुकेश का मकान मालिक से समझौता हो गया था। लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि सोमवार देर रात करीब दस बजे मुकेश कुछ लोगों के साथ दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए। इन लोगों ने दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। इसी बीच श्यामू पक्ष के लोग आ धमके। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी हुई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले ही दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने मुकेश राठौर और श्यामू को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें