संडवाचंद्रिका। बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च मांगना एक महिला को भारी पड़ा। ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकयत अंतू पुलिस से की है।
अंतू थाना क्षेत्र की मंगापुर निवासी कंचन देवी पत्नी अशोक कुमार की शादी 12 साल पहले हुई थी।
कंचन के तीन बच्चे हैं। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, लेकिन खर्च नहीं देता है। इसके चलते आए दिन विवाद होता है। मंगलवार को पति व पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति, ससुर व सास ने मिलकर उसे पीटा और घर से निकाल दिया।