फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर 10 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पीटकर 10 हजार रुपये छीने
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शौच गए युवक से पंाच हजार छीने
अमर उजाला ब्यूरेा
कुंडा। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे युवक को बाइक सवारों ने रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद 10 हजार रुपये छीन लिए। उधर, एक अन्य घटना में शौच गए युवक से 5300 रुपये बाइक सवार छीन ले गए। दोनों घटनाओं में तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी श्यामनारायण त्रिपाठी लखनऊ में एसआई हैं। वह लखनऊ में ही परिवार के साथ रहते हैं। वह परिवार के साथ गांव में शादी में शामिल होने आए थे। दो दिन पहले उनका बेटा अनिकेत शौच के लिए गया था। इस दौरान बाइक सवार कुछ लोगेां ने उसके साथ मारपीट करके उसकी जेब में रखे 5300 रुपये छीन लिए। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। उधर, हथिगवां थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी ज्ञान सिंह यादव कुंडा में बैंक से रुपये निकालने आया था। लौटते समय हथिगवां के नौबस्ता सिंहन का पुरवा गांव के पास बाइक सवार लोगों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। उसके पास रहे 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उसने इसकी तहरीर देर शाम थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें