फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्रा ने ससुराल में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्नातक छात्रा ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। खेत गए परिजन लौटे तो फंदे पर लटका शव देखा। पुलिस को सूचना दी। पिता का कहना है कि वह उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती थी लेकिन ससुराल वाले अनुमति नहीं दे रहे थे। एक अन्य घटना में किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव की है। बुधवार की शाम मंजू (21) पत्नी शंकरलाल ने घर में रस्सी से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। ससुर मन्नूलाल ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व पुत्र मंजू को लेने ससुराल गया था। लेकिन वह नहीं आई। इससे नाराज होकर पुत्र मजदूरी के लिए मुंबई गया है।

उसके जाने के बाद वह (ससुर) चार दिन पूर्व मंजू को लेकर आया था। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के गर्गन पुरवा निवासी पिता रामशरण ने बताया कि मंजू अतर्रा पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। आगे और पढना चाहती थी। लेकिन ससुराल वाले अनुमति नहीं दे रहे थे। आरोप लगाया कि पुत्री के मोबाइल का सिम व चिप निकाल कर कहीं छिपा दी थी।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना प्रभारी एनके शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में शोभा (17) पुत्री सुरेश ने बुधरात की रात कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों की निगाह पड़ी तो उसे फौरन पीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिता घटना की वजह नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें