फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर से बाहर निकले युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। शुक्रवार देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनाें ने उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से आधी रात तक गांव में हड़कंप मचा रहा। मामले की शिकायत अभी पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के परसपुर कुंवर का पुरवा निवासी अवधेश यादव (45) पुत्र गोपीनाथ यादव शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे लघुशंका करने घर से बाहर निकले। इस दौरान घात लगाए बदमाशों ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। हाथ में गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गए। गोली मारने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। परिजनाें की सूचना पर पुलिस रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और अवधेश को लालगंज सीएचसी भेजा। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकाें ने उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से आधी रात तक गंाव में हड़कंप मचा रहा। पूछताछ में अवधेश ने बताया कि उसके बेटे रवि की शादी सांगीपुर इलाके में हुई थी, लेकिन बाद में पत्नी से विवाद हो गया। दोनों अलग हो गए। आश्ंाका है कि बेटे के ससुराल पक्ष के लोगाें ने घटना को अंजाम दिया है। उसने तीन लोगों को नाम भी पुलिस को बताया है। मामले की शिकायत अभी कोतवाली में नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें