प्रतापगढ़। न्यायालय में पेशी पर आए बंदियों ने बैठने को लेकर हंगामा किया। उनके बीच हाथापाई होने लगी। लॉकअप के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को फटकार कर शांत कराया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लॉकअप में शनिवार को जेल से 57 बंदी लाए गए थे। जिन्हें लाकअप में बंद किया गया था। कुछ देर बाद बंदियों के बीच बैठने को लेकर हंगामा होने लगा। उनके बीच हाथापाई होने लगी। शोरशराबा सुनते ही पुलिसकर्मी दौड़ पड़े, और हाथापाई करने वाले बंदियों को जैसे-तैसे शांत कराया।