फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डकैती में शामिल थे सात लुटेरे

Thu, 20 Sep 2018 11:36 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बैंक डकैती करने वाले बदमाशों की एसटीएफ और पुलिस से लुकाछिपी का खेल जारी है। मुंबई में पकड़े गए चिह्नित बदमाश से पुलिस पूछताछ करने के साथ ही दूसरे लुटेरों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। चार लुटेरे मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। एक लुटेरा मोबाइल खोलने के कुछ देर बाद ही बंद कर देता है। घटना में सात लुटेरे शामिल थे। यह बात सामने आई है।अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी में स्थित ग्रामीण बैंक में बाइक सवार बदमाशों ने धावा बोलकर 6 लाख रुपये लूट लिए थे। रुपये लूटने के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। बदमाशों के पीछे पड़ी पुलिस भी गच्चा खा गई। जिसके चलते बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस का दावा है कि बैंक लूट में चिह्नित एक बदमाश मुंबई में पुलिस के हाथ लगा है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जांच में यह बात सामने आ रही है कि घटना में 6 नहीं बल्कि सात बदमाश घटना में शामिल थे। सातवां बदमाश बैंक के बाहर दूर खड़ा होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था, ताकि पुलिस या फिर दूसरे किसी के पहुंचने पर साथियों को अलर्ट कर सके। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है। पकड़े गए चार बदमाश मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। मुंबई पहुंचा एक बदमाश मोबाइल का प्रयोग कर रहा है, लेकिन कुछ देर में ही वह मोबाइल बंद कर देता है। इससे पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि वह बराबर ठिकाना बदल रहा है। एएसपी पूर्वी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए एसटीएफ व सुलतानपुर पुलिस के साथ ही जिले की स्वाट टीम लगी हुई है। जल्द ही कुछ नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें