फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट के लिए यात्रियों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर विवाद होने के बाद युवक को गोली मारने की घटना के बाद शुक्रवार को फिर तत्काल टिकट को लेकर दो यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। इससे काउंटर पर हंगामा मचा रहा। कहीं भी आरपीएफ नहीं नजर आई।
विज्ञापन

रानीगंज के निजामुद्दीन और जैनगली के राहुल तत्काल टिकट खरीदने के लिए अराक्षण काउंटर पर खड़े थे। पहले फार्म पाने के चक्कर में दोनों धक्कामुक्की करने लगे। बात बढ़ी तो अराक्षण काउंटर के सामने ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। आरक्षण काउंटर पर हंगामा होता रहा, लेकिन कहीं भी आरपीएफ नजर नहीं आई। इस बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें