फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो--29 18-49-47

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज कैथौला। क्षेत्र के डगरारा में घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखाें के जेवर उड़ा दिए। इससे ग्रामीणाें में हड़कंप मच गया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


डगरारा पूरे मटियारी का श्रीपाल वर्मा गैर जनपद में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी पार्वती देवी घर पर अकेली रहती है। शनिवार रात उमस के चलते पार्वती घर में ताला बंद कर बाहर सो रही थी। इसी बीच चोर बाहर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से लेकर भाग निकले। घर से कुछ दूर खेताें में बक्साें का ताला तोड़कर करीब आठ हजार रुपये व लाखाें के जेवर लेकर चले गए। सुबह महिला सोकर उठी और दरवाजा खोलने पहुंची तो ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में बक्से नहीं होने पर तलाश में वह ग्रामीणों के साथ बाहर निकली। लोग खेताें में सामान बिखरे देख दंग रह गए। पुलिस गांव पहुंची लेकिन चोराें का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर महिला को घर भेज दिया। कोतवाल ने बताया चोरी की सूचना मिली है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें