फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्किट के पास चिकित्सक की दुकान पर काम करने वाले युवक पर विशेष समुदाय के अज्ञात युवकों ने हमला बोल मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी वरुण पुत्र महेंद्र गोल मार्केट के सामने स्थित एक चिकित्सक की दुकान पर नौकरी करता है। वरुण के पिता होमगार्ड हैं। रविवार शाम करीब 3.30 बजे हथियार बंद पांच छह युवक वहां पहुंचे और वरुण के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। वरुण के सिर में चोट आई है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। पीडित ने बताया कि आरोपी उससे 1200 रुपये छीनकर ले गए। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपियों से शुक्रवार रात किसी बात को लेकर नगर में चल रहे मेले में कहासुनी हो गई थी। संभवत: उसी कारण हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें