फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी पत्नी , बोली साहब पति जबरन फंसा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लौटी पत्नी, बोली साहब पति नहीं देता खाना
विज्ञापन

गुजर बसर करने के लिए वह खुद गई थी दिल्ली
जबरन रिश्तेदारों को पति कर रहा तंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पति के मुकदमा दर्ज कराने की भनक लगने पर दिल्ली से पत्नी कोतवाली लौटी। वह चिलबिला चौकी प्रभारी के सामने पहुंचकर अपना दर्द सुनाने लगी। बोली कि पति खाने का बंदोबस्त नहीं करता था। जिससे बेटे व उसे भूखा रहना पड़ता था। इसलिए वह दिल्ली अपनी मर्जी से नौकरी करने चली गई थी। उसका पति जबरन रिश्तेदारों को फंसा रहा है।
नगर कोतवाली के कमास निवासी समर बहादुर यादव का विवाह ऊषा देवी के साथ हुआ था। एक माह पहले पत्नी ऊषा दिल्ली चली गई। कुछ दिनों बाद पति समर बहादुर ने पत्नी ऊषा के रिश्ते में लगने वाले भतीजे पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ऊषा व उसके भतीजे पर दबाव बनाया। जिसके बाद गुरुवार को ऊषा देवी दिल्ली से सीधे कोतवाली पहुंची। जहां अपना दर्द उसने नगर कोतवाल व चिलबिला चौकी प्रभारी को सुनाया। बोली कि पत्नी से उसका तलाक को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। वह अपनी मर्जी से दिल्ली गई थी। इसमे उसके रिश्तेदार का कोई दोष नही है। साहब जब पति उसे गुजर बसर के लिए खाद्य सामग्री नहीं देगा तो वह कैसे रहे। बेटा व उसे भूखों सोना पड़ता था। बेटे को बहन के घर करने के बाद वह कमाने के लिए दिल्ली चली गई थी। नगर कोतवाल ने बताया कि उसके पति को बुलाया गया है।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से युवक घायल
रखहा। बेकाबू बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी निवासी जमुना प्रसाद 38 पुत्र रामसमुझ बुधवार की शाम पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह की ओर जा रहा था। पृथ्वीगंज रोड पर सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जमुना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

युवक को गोली मारने में पांच पर केस
गांव में तनातनी, प्रयागराज में घायल युवक का चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता जेठवारा। पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका प्रयागराज में उपचार चल रहा है।
मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे रोशई ढेमा निवासी शेबू पुत्र शरीफ को बकुलाही पुल के करीब गोली मार दी गई। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। इस मामले में घायल युवक के भाई असफाक की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र व अवधेश पुत्रगण राजाराम, शिवपूजन पुत्र भाईलाल निवाससी पूरे चैन, रोहित पुत्र राजेंद्र और राजेंद्र निवासी धरमपुर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

कई इंस्पेक्टर का गैरजनपद तबादला
प्रतापगढ़। जिले के थानों में तैनात कई इंस्पेक्टर का गैरजनपद तबादला हो गया है। मानिकपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह, बीपी त्रिपाठी समेत कई उपनिरीक्षकों को गैरजपद भेजा गया है। बाहर से आने वाले निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के आमद न कराने के कारण अभी रिलीव नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


चोरी करने की नियत से घुसे, विरोध करने पर पीटा
प्रतापगढ़। चोरी करने की नियत से घर में घुसे लोगों का विरोध करने पर उन लोगों ने हमला बोल दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाली के पुराना माल गोदाम रोड हेला मोहल्ला निवासी गोविंद कुमार गाड़ी बाबू का आरोप है कि आधी रात को उसके घर में चोरी की नियत से मोहल्ले के ही दो युवक घुस गए। उसका रिश्तेदार ध्रुव जाग गया। उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर परिवार के दूसरे लोग उठ गए। उन लोगों पर भी चोरी करने पहुंचे दोनों युवकों ने हमला बोला। हालांकि मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह सभी को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली उठा लाई। घायल ध्रुव को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गोविंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें