फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी के किनारे खून से लथपथ मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सई नदी के किनारे खून से लथपथ मिली महिला
विज्ञापन

मरा समझकर नदी के किनारे छोड़कर भागे थे हमलावर
हालत गंभीर देख एसआरएन रेफर, पुलिस अंजान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सई नदी के किनारे खून से लथपथ महिला मिली। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस घटना से अंजान है।
नगर कोतवाली के अचलपुर कादीपुर निवासी शहाना (40) पत्नी हकीम अली उर्फ फुल्लन मंगलवार की सुबह किशुनदासपुर सई नदी के किनारे खून से लथपथ हालत में मिली। उसकी हालत देखने पर ऐसा लग रहा था कि उसे मारने वालों ने मरा समझकर फेंक दिया था, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। नदी की ओर शौच गए लोगों की उस पर नजर पड़ी। महिला की हालत देख लोगों ने शोर मचाया। वहां पहुंचने वाले लोगों ने उसकी पहचान शहाना के रूप में करते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी। आनन-फानन में बेटी आफरीन उसे लेकर जिला अस्पताल आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना से कोतवाली पुलिस पूरी तरह अंजान रही। नगर कोतवाल ने बताया कि अभी जानकारी नही है और न ही किसी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


संदिग्ध युवक को लोगों ने दबोचा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा
युवक को हिरासत में लेने के लिए चीता मोबाइल व डायल 100 के सिपाहियों में तकरार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दीवानी न्यायालय के करीब संदिग्ध युवक को लोगों ने दबोचकर पीटा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे हिरासत में लेने को लेकर सिविल लाइन की चीता मोबाइल और डायल 100 के बीच ठन गई। शहर कोतवाल की फटकार के बाद चौकी के सिपाही संदिग्ध युवक को अपने साथ ले गए।
मंगलवार को दीवानी न्यायालय के करीब संदिग्ध जेबकतरे को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने उसे जमकर पीटा। सूचना मिलने पर डायल 100 के पुलिसकर्मी पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिसकर्मी उसे लेकर जाने लगे तो भी भीड़ उसे पीटती रही। इस बीच मौके पर चीता मोबाइल पहुंच गई, लेकिन वह तमाशबीन बनी रही। पकड़े गए युवक को ले जाने की बात को लेकर चीता मोबाइल और डायल 100 के बीच रार छिड़ी रही। मामले की जानकारी के बाद शहर कोतवाल ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। तब जाकर विवाद शांत हुआ। डायल 100 में तैनात सिपाही कोतवाली पहुंचकर कोतवाल को घटना की जानकारी दी।

तमंचा-बम के साथ युवक को दबोचा
संडवाचंद्रिका/ मानधाता। तमंचा व बम के साथ पुलिस ने युवक को दबोच लिया। अंतू थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान सिंहनी के पास से संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस व पांच बम बरामद हुए। पकड़ा गया युवक लालगंज कोतवाली के शकूहाबाद का रहने वाला आरिफ खान पुत्र यूनुस खान है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मानधाता पुलिस ने फूलचंद्र पटेल निवासी बांका जलालपुर थाना मऊआइमा प्रयागराज और प्रागी पासी निवासी बागी मऊआइमा के पास से अवैध शराब बरामद कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


नौ माह बाद भी जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नौ माह बीत जाने के बाद भी जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह खुलेआम घूम रहा है। पीड़ित को धमकियां दे रहा है। पुलिस ने आईजी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। लालगंज कोतवाली के नागापुर निवासी मुन्नी पत्नी अब्दुल रहमान ने आईजी व एसपी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि बीते जुलाई माह में उसका बेटा सज्जाद हुसैन किसी काम से अंतू गया था। वहां उस पर जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मगर अभी तक न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही चार्टशीट कोर्ट में पेश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें