पट्टी। कोतवाली पट्टी इलाके के एक गांव की नाबालिग को अगवा कर दो माह तक बंधक बनाकर दुराचार करने पर पॉक्सो एक्ट व दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी युवक समेत परिवार के आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। चार माह पुरानी इस घटना की रिपोर्ट पुलिस ने अदालत के आदेश पर दर्ज की है।
इलाके के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री को उसका रिश्तेदार रमेश कुमार निवासी औराइन बहलाकर भगा ले गया। आरोप है कि दो माह तक उसे बंधक बनाकर घर पर ही दुराचार किया। इस मामले में मूलचंद, फूलचंद, रणजीत कुमार, पार्वती व जगन्नाथ पर आरोपी को शह देने व सहयोग देने का आरोप लगाया है। चार माह पुरानी इस घटना में दो माह बाद किसी तरह बेटी द्वारा इसी सूचना परिजनों को फोन पर दी गई तो यह लोग आरोपी के घर जाकर अपनी बेटी को बंधक मुक्त करा घर लाए। मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़िता की मां ने अदालत की शरण ली। अब अदालत के आदेश पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।