फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे तक पुलिस थाने में धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से किया था मना

Fri, 03 Nov 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में फंसकर आबरू गंवाने वाली एक महिला शुक्रवार को ढाई घंटे तक पुलिस ऑफिस पर धरने पर बैठी रही। पीड़िता ने अपने प्रेमी व उसके भाई पर दुष्कर्म व दादरी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसएसपी लव कुमार ने पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी लेकर दादरी सीओ निशांक शर्मा को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से स्याना (बुलंदशहर) निवासी महिला का कहना है कि वह चार वर्ष पहले एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी बाइक कंपनी में जॉब करने वाले युवक से हुई। महिला का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और तीन साल तक दुष्कर्म किया।

बाद में आरोपी ने उससे शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता हाल में दादरी में किराये पर कमरा लेकर रहती है। आरोप है कि 3 सितंबर को उसका प्रेमी, बड़ा भाई और भाभी उसके कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने उससे दुष्कर्म किया और भाभी ने मारपीट की। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत दादरी पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उसने कोर्ट में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन लगभग दस दिन में भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि एसएसपी लव कुमार ने उसे अब कार्रवाई का आश्वासन व सीओ दादरी को कार्रवाई का निर्देश दिया है। वह अब इस मामले को लेकर सीओ दादरी से मिलेगी। सीओ दादरी निशांक शर्मा का कहना है कि पीड़िता ने अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन का कहना है कि महिला ने एक महिला पर मारपीट व उसके पति व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें