फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के घर से मिली रिवाल्वर और रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर के घर से मिली रिवाल्वर और रुपये
विज्ञापन

किराएदार को एसटीएफ ने उठाकर की लंबी पूछताछ
घर के इर्द-गिर्द घूम रही घटना की वजह, करीबी भी एसटीएफ के राडार पर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रापर्टी डीलर की हत्या की वजह तलाशने के लिए घर की तलाशी के दौरान पुलिस को लूटी गई रिवाल्वर और रुपये मिल गए। घटना की जांच में जुटी एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने किराएदार को उठाकर लंबी पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना खुल जाएगी। मृतक के कई करीबी भी पुलिस के रडार पर हैं।
पट्टी कोतवाली के सलाहपुर निवासी सुधीर सिंह उर्फ टीएन सिंह नगर कोतवाली के जोगापुर में रहकर प्रापर्टी डीलर का काम करता था। वह अचलपुर के रवि सिंह के साथ रहता था। 2 जनवरी को उसकी लाश जोगापुर में रेलवे लाइन के किनारे मिली थी। गोली मारकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसके शव को फेंक दिया था। छानबीन में जुटी पुलिस गुरूवार की रात पत्नी अर्चना सिंह की तहरीर पर सर्वेश सिंह, अभय सिंह, सत्यदेव, मनीष, राहुल के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कातिलों की तलाश में जुट गई शुक्रवार की रात एसटीएफ सीओ नावेंदु सिंह और नगर कोतवाल ने सुधीर सिंह की पत्नी की मौजूदगी में घर में खोजबीन की। तलाशी के दौरान घर में ही गायब रिवाल्वर व रुपये मिल गए। जिसे कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। रिवाल्वर और रुपये दोनों पुलिस ने कोतवाली में दाखिल करते हुए किराएदार को पूछताछ के लिए उठा लिया। एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने करीब दो घंटे तक उससे सख्ती के साथ पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि हत्या के कई राज मिले हैं। कुछ करीबी भी पुलिस के राडार पर हैं। जिनकी तलाश में एसटीएफ और कोतवाली पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन


सुनील के परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सई नदी में 1 जनवरी को युवक की लाश मिली थी। परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ के बाद अधिवक्ता को पुलिस ने छोड़ दिया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं मृतक सुनील ओझा की मां सुषमा ने शिकायती पत्र दिया कि उसके बेटे की हत्या करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। उसके बेटे की हत्या जमीन के विवाद में हुई है। कोतवाली पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

अधेड़ को पीटकर किया अधमरा
रखहा (ब्यूरो)। पुराने विवाद को लेकर पंचायत के दौरान रिश्तेदारी गए अधेड़ को पीटकर पड़ोसी गांव के लोगों ने अधमरा कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही निवासी उमा प्रसाद ओझा (59) पुत्र गिरजानंद ओझा शनिवार की सुबह बिबियाकरनपुर रिश्तेदारी गए थे। जहां पुराने विवाद को लेकर पंचायत थी। लोगों के पंचायत के बाद समझौते पर सहमति नहीं मिली। वहां लोगों के बीच तकरार हुई थी। बाद में आरोपियों ने रिश्तेदारी आए उमा प्रसाद ओझा को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल उमा प्रसाद को जिला अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


धारदार हथियार से युवक पर हमला
रखहा (ब्यूरो)। रंजिश में पड़ोसियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना निवासी प्रदीप वर्मा (28) पुत्र रामभजन शनिवार की सुबह घर पर खाना खा रहा था। गांव के ही नंदलाल समेत अन्य लोगों ने प्रदीप पर लाठी डंडे के साथ ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली से प्रदीप वापस आया था। लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर पड़ोसियों से प्रदीप की रंजिश चल रही थी। खबर भेजे जाने तक घायल की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें