फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी ठेकेदार के घर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलनिगम की पानी की टंकी के निर्माण में गबन के आरोपी ठेकेदार के घर पुलिस ने शुक्रवार की शाम दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके पहले भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है। राजनीतिक पहुंच के कारण पुलिस भी केवल कोरम पूरा कर रही है।
विज्ञापन

सदर तहसील के पूरे रायजू में बनी पानी की टंकी में 15 लाख रुपये के गबन के मामले में डीएम के आदेश पर एक्सईएन ओमवीर सिंह ने पूर्व एक्सईएन, एई, जेई व ठेकेदार देशराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने तीनों इंजीनियरों को जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को उनके जमानत प्रार्थना पत्र भी खारिज हो गए। जबकि गबन का आरोपी ठेकेदार फरार चल रहा है। शुक्रवार की शाम सीओ सिटी रमेशचंद्र, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के घर जोरदार दबिश दी। हालांकि वह नहीं मिला। इसके चलते पुलिस लौट आई। शहर में इस बात की जोरदार चर्चा है कि ठेकेदार राजनीतिक पहुंच वाला है। इसलिए पुलिस उस तक पहुंचने के लिए दूसरे ठिकानों पर दबिश देने से कतरा रही है। जबकि पुलिस को मालूम है कि गबन का आरोपी ठेकेदार मौजूदा समय में लखनऊ व दिल्ली में अपना ठिकाना बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें