फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा समझकर ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पिता और पुत्र को ग्रामीणों ने लुटेरे होने के शक में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रात दस बजे पिटाई के बाद लोगों ने दोनों को बंधक बना दिया और बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर तीन थानों की फोर्स भागकर मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए पिता और पुत्र को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई। शिकायत पर पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के ताला खजुरी निवासी चंद्रशेखर सोमवार को अपने बेटे शुभम के साथ बाइक से भांजे की बारात में शामिल होने जा रहे थे। उसके भांजे की बारात गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र से उदयपुर थाना क्षेत्र के राजापुर रघ्घू सिंह का पुरवा में रंजीत के घर आई थी। रात दस बजे दोनों बाइक से उदयपुर के सेमरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप खड़े तीन युवकों से राजापुर जाने का रास्ता पूछने लगे। इस बीच युवकों ने दोनों को लुटेरे होने के शक के चलते गुहार लगा दी। इस पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बारात जा रहे पिता और पुत्र पर टूट पड़े। दोनों को पीटकर अधमरा करने के बाद ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने उनकी बाइक फूंक दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी पर उदयपुर एसओ के साथ लालगंज व सांगीपुर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में बंधक बनाए गए लहूलुहान पिता और पुत्र को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के बाद उन्हें उदयपुर थाने ले जाया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया। थाने में पूछताछ के दौरान चंद्रशेखर ने भांजे की शादी का कार्ड दिखाते हुए ग्रामीणों पर दबंगई का आरोप लगाया। जानकारी पर बारात पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे गए। मामले में देर रात चंद्रशेखर की तहरीर पर सेमरा गांव के चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने, बाइक फूंकने व बलवा समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृृत किया गया। उदयपुर एसओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

इनसेट----
लूट व छिनैती की वारदातों से दहशत में थे ग्रामीण
उदयपुर। सेमरा गांव में बीते कुछ महीनों से लूट व छिनैती की कई घटनाओं से लोगों में दहशत फैली थी। अधिकतर वारदातें बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई है। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका और न ही वारदातों पर रोक लग सकी। बाइक सवार बदमाशों ने कुछ दिनों पहले गांव के समीप जमकर फायरिंग भी की थी। आए दिन होने वाली घटनाओं से परेशान गांव वालों को सवार बदमाशों की तलाश थी। इसी बीच सोमवार की रात बाइक सवार पिता-पुत्र को देखते ही लुटेरा होने की आशंका में ग्रामीणों ने पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें