फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर युवक का शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 37, 39
विज्ञापन


चौराहे पर युवक का शव रखकर लगाया जाम
पेड़ से लटकती मिली थी लाश, हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण
एसडीएम और सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर खत्म कराया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बाग में आम के पेड़ से युवक का शव लटकने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को उसका शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर बाद पहुंचे एसडीएम और सीओ ने हत्या का केस दर्ज करने और अर्थिक मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। करीब तीन घंटे तक रोड जाम रहा और बाजार की दुकानें भी बंद रहीं।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली खखरा गांव निवासी रामभवन यादव (22) पुत्र संतराम रविवार की शाम गायब हो गया था। सोमवार को उसका शव गांव के बगल बाग में पेड़ से लटकता मिला था। इसकी जानकारी होने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने उस समय पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। मंगलवार को केस दर्ज न होने पर पोस्टमार्टम से शव आने के बाद ग्रामीणों ने मानिकपुर के पूरे धनऊ बाजार में चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। भीड़ को देखते हुए कुंडा, हथिगवां, मानिकपुर, नवाबगंज की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद एसडीएम आरबी वर्मा व सीओ कुंडा राधेश्याम मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने हत्या का केस दर्ज करने के साथ ही आर्थिक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस को परिजनों ने गांव के ही रामसूरत यादव व उसके दामाद संतबहादुर यादव उर्फ तीरथ निवासी पुरनेमऊ हियातनगर हथिगवां व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों का कहना है कि होली के पूर्व जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसके चलते यह लोग रामभवन से रंजिश रख रहे थे। यही नहीं कई बार देख लेने की धमकी भी दे चुके थे।
विज्ञापन


फोटो- 36
अधिवक्ता की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, पत्नी की मौत
शादी में शामिल होने जाते समय हुआ हादसा, वकील भी जख्मी
कुंडा (ब्यूरो)। पत्नी के साथ शादी में शामिल होने जा रहे अधिवक्ता की बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाहाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे महिपाल सिंह का पुरवा गांव निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा कुंडा दीवानी में अधिवक्ता हैं। मंगलवार की दोपहर में वह अपनी बहन की लड़की की शादी में शामिल होने पत्नी के साथ बाइक से इलाहाबाद के चांदपुर रैया जा रहे थे। रास्ते में नवाबगंज बाईपास के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में रामचंद्र और उनकी पत्नी कांती देवी (35) को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर रूप से घायल कांती की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंची तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। साथी की पत्नी की मौत पर वकीलों ने सभा कर शोक जताया है।

कवि सम्मेलन और होली मिलन आज
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर के मिरगड़वा चौराहे पर कवि सम्मेलन के साथ ही होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें फूलों की होली खेली जाएगी। यह जानकारी सभासद मो.रिजवान कुरैशी ने दी है।

हेराफेरी कर आवास लेने वालों के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर
बाबागंज(ब्यूरो)। बाबागंज ब्लाक की ग्रामसभा महेवा मलकिया मे आवास वितरण में धांधली की शिकायत की गई थी। इसमें बीडीओ निरंकार मिश्रा ने ब्लाक से टीम भेज कर जांच कराई थी। जांच में टीम को पांच आवास के लाभार्थी अपात्र मिले थे। दशरथ पुत्र सूर्यबली, फूलचंद्र पुत्र बदलू, देवकली पत्नी राधेश्याम, अमरजीत पुत्र छोटेलाल का नाम डाटा सूची 2011 में नहीं था। सीताराम पुत्र छोटू का नाम था भी तो जांच टीम ने अपात्र दर्शाते हुए ब्लाक में रिपोर्ट सौंप दी थी। इस पर ग्राम विकास अधिकारी नरेश यादव ने पांचों अपात्र लोगों के खाते मे भेजी गई। आवास की धनराशि की वसूली के लिए महेशगंज थाने मे तहरीर देकर अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बच्चों को वितरित की किताब और पेन
बाबागंज(ब्यूरो)। बाबागंज विकास क्षेत्र के आमीपुर गांव में प्रयास फाउंडेशन की ओर से रोहिणी देवी इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय आमीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अचकवापुर में पढने वाले बच्चों को कापी और पेन वितरित की गई। प्रदीप गुप्ता मोनू, मनीष गुप्ता, परवेज, निर्मल, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए की गई माप
बाबागंज (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पुरैली मकदूम पुर में तालाब गाटा संख्या 417 पर गांव के ही ग्राम प्रधान के परिवारीजनों ने मकान बना लिया था। इसकी शिकायत गांव के ही लाले द्विवेदी ने डीएम, एसडीएम व समाधान दिवस में की थी। मंगलवार को दोपहर तहसीलदार विनय कुमार राय, नायब तहसीलदार बृजमेाहन शुक्ला, राजस्व निरीक्षक बाबागंज क्षेत्रीय लेखपाल नवलकिशोर, कृष्ण कुमार सरोज सहित पूरी टीम शिकायत की जांच के लिए गांव पहुंची। इस पर गांव में हडक़ंप मच गया। माप करके तालाब की जमीन चिह्नित की गई।

फोटो- 38
भागवत कथा से जीवन को मिलती है सार्थकता
बाघराय(ब्यूरो)। भागवत कथा सुनने से मानव के सभी पाप कट जाते हैं। कथा जीवन को सार्थक कर देती है। इससे परिवार में अनुशासन और जीवन जीने की शैली का ज्ञान होता है। इसे समय सुनने के साथ ही यज्ञ हवन अवश्य करना चाहिए। यह बाते हनुमत निकेतन साहू की चरही बाजार में चल रही भागवतकथा के दौरान आचार्य राजेश शुक्ल ने कहीं। उन्होंने गुरु की महिमा पर बोलते हुए कहा कि गुरु के बगैर सच्चा ज्ञान नहीं मिल सकता। सच्चा गुरु मिल जाने पर मानव के भाग्य की रेखा बदल जाती है। गुरु भगवत प्राप्ति में सहायक होता है। मानव निर्मल मन से स्वयं को गुरु के चरणों में समर्पित करे तो ज्ञान के साथ ही परमात्मा के दर्शन हो सकते हैं। आचार्य ने हनुमत निकेतन पर आयोजित कथा के बारे मे बताया कि यह कथा हनुमानजी के दरबार मे चलने से लोगों को उनकी कृपा सीधे प्राप्त हो रही है। हनुमान जी की आराधना करने से जहां भूतप्रेत बाधा निकट नहीं आती वहीं व्यक्ति अनुशासित और सदाचारी हो जाता है। हनुमान जी कलियुग के अमरदेवता हैं। कथा में जगदीश जायसवाल, शारदा प्रसाद, मनोज जायसवाल, ललित कुमार, गुडडू, लडडू, शंकरलाल, महारानीदीन, अरुण, वरुण, लल्लन, लवकुश आदि मौजूद रहे।

प्रधान के भाई के निधन पर शोक
बाघराय(ब्यूरो)। बिहार विकास खंड के मैधार निवासी रामदुलारे यादव प्रधान के छोटे भाई राधेशयाम यादव (45) को दिल का दौडा पडने के कारण इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। मंगलवार काो भोर मे शव घर आने पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर विधायक विनोद सरोज, प्रमुख विहार अनुभव यादव, सपा नेता राम सुन्दर यादव, प्रधान दिलीप सिंह, राजेश यादव, प्यारेलाल आदि ने घर पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन


साहू समाज ने मनाई संत कर्मा की जयंती
कुंडा (ब्यूरो)। कुंडा के शुभी वाटिका में साहू समाज ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें समाज की आराध्य मां संत कर्मा देवी की 1002 वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने माता कर्मा के जीवन दर्शन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। गोष्ठी की अध्यक्षता नन्हेलाल साहू और मंच का संचालन डा. मुकेश गुप्ता ने किया। गोष्ठी में डा. विनोद गुप्ता, गुड्डू साहू, राहुल साहू, सुनील साहू, दिलीप साहू, प्रवीण साहू, उमेश साहू, राहुल धर गुप्ता, विनीत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें