फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूदकर युवक ने दी जान 18-02-39

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

परिजन बता रहे मनोरोगी, बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। कोहड़ौर इलाके में एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के माधवपुर रामापुर निवासी ईश्वरचंद्र गुप्ता (32) पुत्र जगन्नाथ गुप्ता मनोरोगी था। मंगलवार की सुबह वह घर के पीछे स्थित कुएं में कूद गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से ईश्वरचंद्र को बाहर निकालने का प्रयास किया जाने लगा। ग्रामीणों ने बाहर निकाला तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। यह देख परिजन बिलखने लगे। परिजन शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी तबीयत काफी दिनों से खराब रहती थी। बाद में बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


फोटो-11
जंगल में लगी आग, वन संपदा हुई राख
आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने बहाया पसीना
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर। गोपालपुर और मऊडंडिया के जंगल में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से वन संपदा जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण पसीना बहाते रहे।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊडंडिया गांव में सई नदी के किनारे स्थित जंगल में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा का रुख तेज होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के आगोश में शीशम, नीम के पेड़ जलने लगे। सरपतों के झुरमुट में लगी आग दूर तक फैलती चली गई। चूंकि वहां पर आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड के पहुंचने का रास्ता नहीं था। इसलिए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए पसीना बहाया। कंधई थाना क्षेत्र के गोपालपुर जंगल में भी दोपहर को आग लग गई। आग के आगोश में वन संपदा जलकर राख हो गई। यहां लगी आग पर भी ग्रामीणों ने काबू पाया। हालांकि तब तक हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था।

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस ने तीन को पकड़ा
हरिहरगंज बाजार से पुलिस ने बाइक को लिया कब्जे में
पकड़े गए लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/ रानीगंज। सराफ को लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रानीगंज पुलिस ने मंगलवार दोपहर हरिहरगंज बाजार में दबिश देकर तीन युवकों को उठा लिया। उनके पास से एक पल्सर बाइक बरामद की।
रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी संजय सोनी को रविवार दोपहर बभनमई के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। जेवरात व नगदी से भरा बैग लूटकर भागने में बदमाश कामयाब रहे। पुलिस बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास ही करती रही लेकिन एक भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। मंगलवार को रानीगंज पुलिस ने हरिहरगंज बाजार में दबिश दी। पुलिस ने तीन युवकों को बाइक समेत धर दबोचा। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ समझते पुलिस तीनों युवकों को थाने उठा लाई। एसओ रानीगंज ने बताया कि तीनों युवक संदिग्ध हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। बाइक के पेपर भी नहीं दिखा पा रहे हैं।


देवताओं की अश्लील तस्वीर के मामले मेें एएसपी से मिले सपा नेता
मोबाइल पर तस्वीर पोस्ट करने वाले ने मानी गलती
विहिप, परशुराम सेना व भाजपा नेता कर रहे कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। व्हाट्सएप ग्रुप पर देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विहिप, परशुराम सेना व भाजपा नेता इस मामले में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर सपा नेता ने प्रकरण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी से मुलाकात कर अपनी सफाई दी। कहा कि कुछ लोग उनका चरित्र हनन करने में लगे हैं।
गत दिनों सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल के नंबर से समाजवादी पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप पर देवताओं की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद बवाल मच गया था। हर कोई सपा नेता के कृत्य की आलोचना करने लगा। सोमवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर
विज्ञापन

भाजपा नेता अच्युतानंद, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और विहिप नेता रामआसरे पाल, बालेश सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। मंगलवार को यह प्रकरण गरमाया रहा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल ने एएसपी पश्चिमी से मुलाकात कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर यादव ग्रुप के सदस्य धर्मेंद्र पुत्र विजय कुमार निवासी हसनपुर जेठवारा ने आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी। जब उसे इस बात का एहसास हुआ तो वह उसके घर आया। संयोग से मोबाइल घर पर ही छूटा था। मैसेज को डिलीट करने के दौरान आपत्तिजनक तस्वीर ग्रुप में पोस्ट हो गई। धर्मेंद्र ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इसके बावजूद कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वह ऐसा कृत्य नहीं कर सकते। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें