फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने से रोकने पर धमकाया, लिखाया केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज। जबरन पेड़ काटने का विरोध करने पर विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। उल्टे आरोपियों ने पुलिस को गुमराह कर पीड़ित पर ही अपहरण व फिरौती मांगने का केस दर्ज करा दिया। फर्जी केस दर्ज होने से परिजनों व गांव वालों में आक्रोश है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के शिवबोझ पूरे धनई निवासी गिरीशचंद्र की भूमिधरी जमीन पर लगा पेड़ बीती 27 जून को गांव के ही ओम प्रकाश व सोम प्रकाश जबरन काटने लगे। जानकारी पर गिरीशचंद्र अपनी मां राजकुमारी के साथ पहुंचे और पेड़ काटने का विरोध करने लगे। इससे नाराज आरोपियाें ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया तो गिरीश अपनी मां के साथ जान बचाकर घर चला आया। आरोपियों ने अफसरों को गुमराह कर गिरीशचंद्र के खिलाफ किशोर के अपहरण व फिरौती मांगने का केस दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी पीड़ित परिवार व गांव वालाें को हुई तो आक्रोश पनप उठा। गिरीश की मां राजकुमारी ने पुलिस अधीक्षक समेत प्रदेश के अफसराें को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि आरोपियों ने किशोर को घर से कहीं भेज दिया और फर्जी मुकदमे में उसके बेटे का फंसा दिया। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा जरूर दर्ज किया गया है, लेकिन जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला फर्जी निकला तो झूठी तहरीर देने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें