फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अपराध रोकेगा विशेष दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर अपराध रोकेगा विशेष दस्ता
विज्ञापन

घटना हुई तो टीम की तय होगी जवाबदेही
नोडल अफसर करेंगे लगातार मॉनीटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। हाईवे पर होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का विशेष दस्ता तैयार किया गया है। जिनकी निगरानी के लिए नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। हाईवे पर बढ़ रही घटनाओं से बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर लगातार जनता के बीच भय का माहौल बना हुआ है। डीजीपी के निर्देश पर गठित टीम लगातार हाईवे से गुजरने वालों पर विशेष नजर रखेगी।
हाईवे वर लूट, हत्या, रेप, मुसाफिरों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक के लिए पहले पुलिस की टीमें गठित की गई थीं, लेकिन मौजूदा समय में वह निष्क्रिय हो चुकी हैं। ऐसे में डीजीपी ने हाईवे पर बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए विशेष दस्ता तैयार कर निगरानी का फरमान सुनाया है। हाईवे पर सर्किल और थानेवार दो टीमें गश्त करेंगी। प्रत्येक हाईवे पर सर्किल और थानेवार दो टीमों को गश्त करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। टीम रात में 11 से चार बजे तक और गर्मी के दिनों में 12 बजे से चार बजे तक गश्त करेगी। एएसपी को इसका नोडल अफसर बनाया गया है। लोगों को उनका नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है। अपराध होने की दशा में सीधे तौर पर टीम की जवाबदेही तय की जाएगी। नोडल अधिकारी टीम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। टीम हाईवे पर घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की सूची तैयार कर उन पर कार्रवाई करेगी। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर, मानधाता व नगर कोतवाली की पुलिस नजर रखेगी तो लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर नवाबगंज, हथिगवां, कुंडा, मानिकपुर की पुलिस गश्त करेगी। लखनऊ -वाराणसी हाईवे पर लालगंज, जेठवारा, नगर कोतवाली, रानीगंज और फतनपुर की पुलिस गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-----
दूसरे जनपदों से फोर्स लौट आई है। गश्त कराई जा रही है। हाईवे पर अपराधों को अंजाम देने वाले बदमाशों की सूची भी तैयार हो चुकी है। जल्द ही ऐसे बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई होगी। अवनीश मिश्र, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें