फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने बालक की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परियावां। नवाबगंज इलाके के परियावां में सोमवार को एक किशोर ने बालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक दिया। पीड़ित परिजनों ने एक किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रात करीब 11 बजे उसकी निशानदेही पर कुएं से बालक का शव बरामद कर लिया गया। डाक्टरों के मुताबिक गला दबाकर हत्या की गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


परियावां खास मदरसे के पास मो. हलीम का घर है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर बाद उसका करीब चार वर्षीय पुत्र मो. अदनान गायब हो गया। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। इस पर घरवालों को आशंका होने लगी। इस बीच गांव के लोगों से पता चला कि वह एक किशोर के साथ देखा गया था। इस पर परिजनों ने शाम को पुलिस को किशोर के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने देर रात बताया कि अदनान ने उसे गुलेल से मार दिया था। इस पर उसने उसका गला पकड़ लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे गांव के पास कुएं में फेंक दिया।

उसकी निशानदेही पर रात करीब 11 बजे पुलिस ने कुएं से अदनान का शव बरामद किया। परिजनों में चीखपुकार मच गई। अदनान चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता काम के सिलसिले में भिवंडी में रहते हैं। मंगलवार सुबह गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस के साथ ही सीओ कुंडा व एडिशनल एसपी भी पहुंच गए। अफसरों ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। दिवंगत अदनान के मामा मो. आसिम की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें