फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरूस्त नहीं हुआ सर्वर, ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं ठीक हुआ सर्वर, ठप रहा कामकाज
विज्ञापन

प्रधान डाकघर आए उपभोक्ता लौटे निराश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रधान डाकघर का सर्वर ठीक नहीं हो सका। जिससे कार्यालय में कामकाज पूरे दिन ठप रहा। दूरदराज से आए उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा। इसे लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी रही।
बुधवार को दोपहर में प्रधान डाकघर का सर्वर जवाब दे गया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जल्द सर्वर दुरुस्त होने का आश्वासन देकर शांत कराया। कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि चेंजर में खामी के चलते यह समस्या आई है। गुरुवार को सर्वर ठीक नहीं होे सका। सुबह 10 बजे से ही प्रधान डाकघर में उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर काम न करने के कारण कामकाज नहीं हो सकता। कुछ देर इंतजार के बाद उपभोक्ता बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


फोटो 00
डीआईओएस के आश्वासन पर अनशन स्थगित
प्रतापगढ़। विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस के आश्वासन पर पहले ही दिन अनशन को स्थगित कर दिया। डीआईओएस व वित्त एवं लेखाधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण को लेकर पदाधिकारियों को आश्वस्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला मंत्री अलोक सिंह, रामचंद्र सिंह, संरक्षक राम कुमार तिवारी, सुरेंद्रनाथ मिश्र, महादेव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिछड़ी जातियों पर बढ़ते अपराध पर जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। पिछड़ी जातियों पर बढ़ते अपराध पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। मांगों को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि यदि मांगें पूरा नहीं हुईं तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान दिलीप वर्मा, हरिकेश यादव, सीताराम प्रजापति, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र पाल, अजय यादव, दिनेेश गौतम, आरके प्रजापति, विजय सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें