फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो---
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
रायपुर चौराहे पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा
रानीगंज कैथौला (ब्यूरो)। रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दवा खरीदने जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई निवासी अमरपाल सरोज (33) पुत्र छोटेलाल सरोज सोमवार दोपहर घर से दवा खरीदने निकला था। रायपुर चौराहे के समीप सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी धरमा देवी ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
रानीगंज कैथौला। रायपुर चौराहे पर हादसे में जान गंवाने वाला अमरपाल सरोज मजूदरी कर परिवार का पेट पालता था। उसकी मौत से बेटे स-चिन (12), खुशी (11) व हिमांशु (8) के सिर से पिता का साया उठ गया। अब बच्चों कीम परवरिश की जिम्मेदारी मृतक की पत्नी धरमा देवी के ऊपर आ गई है।

महिला की मद्द को व्यापार मंडल ने बढ़ाया हाथ
घुइसरनाथ धाम(ब्यूरो)। क्षेत्र के शुकुलपुर पूरे उदवत निवासी जवाहर यादव की बीते 11 जून को मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद पत्नी रंजना व दो बच्चों के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इसकी जानकारी होने पर सांगीपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व्यापारियों की मदद से महिला की मदद को हाथ आगे बढ़ाया। सिंह ने महिला के घर पहुंचकर पंद्रह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। व्यापार मंडल ने आगे भी महिला व बच्चों की मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अशोकधर दुबे, अनिल अग्रहरि, शंकरलाल मोदनवाल, रामशरण शुक्ल, राकेश पांडेय, शारदा प्रसाद, रामदेव यादव, रामलखन यादव, ललन यादव, कुंवर बहादुर सिंह, बुधलाल यादव, रविशंकर उपाध्याय, प्रेम कुमार वैश्य, दीपक कौशल, पप्पू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

फोटो--
प्रदेश में बिजली संकट व कानून व्यवस्था चिंताजनक : प्रमोद
पूर्व प्रमुख के निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक
लालगंज(ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने प्रदेश जमकर हो रही बिजली कटौती पर गहरी चिंता जताई है। लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस समय विद्युत कटौती से प्रदेश के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति को बहाल करना राज्य सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। श्री तिवारी ने प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का संभालने में सरकार पूरी तरह से नाकाम नही है। आए दिन प्रदेश में हो रही लूट, हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं से लोगों में खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद गौशालाओं में मवेशियों के चारा व पानी का इंतजाम नहीं हो सका, जिससे मवेशी आवारा घूम रहे हैं और किसानों के साथ ही आम जनता को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बेलहा गांव पहुंचकर पूर्व ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिजनों की साथ खड़े हैं। लालगंज स्थित कैं प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए निस्तारण के लिए अफसरों से बात की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, महमूद आलम, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, आशू मिश्रा, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, हृदय मिश्रा, श्रीधर तिवारी, आलोक सिंह, आशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

किशोरी के अपहरण में युवक पर केस
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के रामपुर बावली निवासी करमइता पत्नी बृजेश का आरोप है कि बीते 14 जून को उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही आबिद पुत्र वसीम अगवा कर ले गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

फोटो--
अनियंत्रित मैजिक विद्युत पोल से टकराई, सात श्रद्धालु घायल
पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद दर्शन करने के लिए जा रहे थे घुइसरनाथधाम
लालगंज (ब्यूरो)। पूर्णिमा पर मानिकपुर से गंगा स्नान कर घुइसरनाथधाम जा रहे श्रद्धालुओं की मैजिक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के रामीपुर गांव से सोमवार को पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मैजिक से श्रद्धालु मानिकपुर गए थे। वहां गंगा स्नान के बाद सांगीपुर इलाके में स्थित बाबा घुइसरनाथधाम दर्शन-पूजन के लिए निकल पड़े। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में वर्मा नगर चौराहे के समीप लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर अचानक सामने कार आने से मैजिक का संतुलन बिगड़ गया। कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हुई मैजिक हाइवे किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में अनारकली (45) पत्नी देशराज, रेखा (25) पत्नी उदयराज, प्रियंका (24) पत्नी राजकुमार, सुभागा (60) पत्नी रामप्रसाद, राजेश कुमार (38) पुत्र सूर्यनारायण, गीता देवी (40) पत्नी राजेंद्र कुमार, सुनील मिश्रा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उपचार के दौरान सुनील की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य श्रद्धालुओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह चुटहिल
उदयपुर(ब्यूरो)। जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग चुटहिल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के राजापुर रग्घू सिंह का पुरवा में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें संगीता देवी, शिवशंकर, विमला देवी, प्रेमा देवी, रामशंकर, बिट्टन चुटहिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और घायलों को सांगीपुर अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने देर शाम दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जंाच की जा रही है।
विज्ञापन


युवक की मौत में अज्ञात पर केस
घुइसरनाथ धाम(ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा में बाइक की टक्कर से रविवार को राजापुर निवासी अभिषेक गौड़ की मौत हो गई थी। मागमले में मृतक के भाई अवधेश गौड़ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें