तौकीर के एनकाउंटर पर उठाए सवाल
प्रतापगढ़। शुक्रवार को शहर स्थित कार्यालय पर माइनारटीज वेलफेयर सोसाइटी की बैठक मौलाना ताजदार अहमद की अध्यक्षता मेें हुई। पदाधिकारियों ने तौकीर के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए। कहा कि पुलिस मुठभेड़ बता रही है, जबकि तौकीर के पिता के बताने के अनुसार उनके लडक़े को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। पदाधिकारियों ने शासन से पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की। इस अवसर पवर सचिव जफरूल हसन, अब्दूल कयूम, इमाम अली, सोयेब, इरफान अली, अबरार अली आदि मौजूद रहे।
बच्ची से हैवानियत करने वाले को मिले कड़ी सजा
प्रतापगढ़। समाजवादी यूथ प्रदेश सचिव सद्दाम अहमद ने अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची टिंकल शर्मा के साथ हैवानित करने के बाद हत्या करने के दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बच्ची की मौत पर शोक संवदना की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बहुत ही दहला देने वाली है। ढाई साल की बच्ची के साथ जो हुआ वह मानवता को तार-तार करने वाला है। इस दौरान मो. आदिल, सकील, सददाम सुल्तान, रोहित मिश्रा, जमाल सिददीकी, अनिल कमार मोर्या, गुलफाम अली, ऐसान अली, सोनू सिंह, संदीप सिंह, सहजाद सलमानी आदि मौजूद रहे।
प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव समाज की बैठक शुक्रवार को मांधाता बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हुई। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों, कार्यक्रमों व भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को आर्थिक व समाजिक सुरक्षा पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेंद्र नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पं. देवेंद्र, रामअभिलाष मिश्र, शिवाकांत द्विवेदी, विनोद कुमार, हरिकांत तिवारी, मोहित पांडेय, विकास चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।