28 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया मैदान
यूपी बोर्ड परीक्षा में 9 केंद्र हुए डिबार, नकल में 34 परीक्षार्थी रस्टीकेट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल 28192 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान कुल 9 केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की गई। नकल करते पाए गए 34 परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया।
2016- 17 सत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकलमाफियाओं ने व्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ाई थीं। 334 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था की बागडोर संभालने में प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हुआ था। ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षासत्र की शुरुआत से कवायद शुरू कर दी गई थी। विभाग का दावा था कि इस बार नकलविहीन परीक्षा संपादित कराई जाएगी। इसे ध्यान में रखकर इस बार 334 के मुकाबले 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए। कुल 157722 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थी 82304, हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षार्थी 2546, इंटर संस्थागत परीक्षाथी 69043, इंटर व्यक्तिगत परीक्षार्थी 3810 थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाने की सख्त हिदायद दी गई थी। 51 परीक्षा केंद्र संवेदन व अति संवेदनशील बनाए गए। जबकि 36 परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को निर्देश था। नकल रोकने के लिए तगड़ी किलेबंदी की गई थी। परीक्षा नियमों को ताक पर रखकर नकल करा रहे 8 परीक्षा केंद्रों को डिबार करने के लिए संस्तुति की गई। 34 नकलचियों पर कार्रवाई की गई। हाईस्कू ल व इंटर की परीक्षा में कुल 28192 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कू ल में 17182 व इंटर में 11010 परीक्षार्थी अुनपस्थित रहे।
इनसेट------------------
डिबार की संस्तुति वाले परीक्षा केंद्रों पर एक नजर
1- लौह सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज तिना
2- बैजनाथ ओझा इंटर कालेज मादूपुर
3- सरस्वती इंटर कालेज पींग
4- कृष्णा उमा विद्यालय बोझी
5- बासुदेव शिक्षा निकेतन भटनी
6-शिवराम दास बृजलाल इंटर कालेज वारीकला अतरौरा
7- अल्का प्रमोद इंटर कालेज बेलहा
8- मां वैष्णो इंटर कालेज पूरे शुक्लान
--------------------------------
इनसेट------------
नकलचियों पर कार्रवाई
हाईस्कूल ----7 रस्टीकेशन, मुन्नाभाई 9, 2 दोबारा परीक्षा देते पकड़े गए
इंटर --------- 18 रस्टीकेशन
इनसेट---------------
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 564 परीक्षार्थी रहे अनुपिस्थत
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को 564 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा के परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। कुल 1331 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 939 उपस्थित रहे। 392 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा की परीक्षा थी, जिसमें में 695 पंजीकृत थे, जिसमें 172 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।