फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में पत्नी और मकान मालिक पर केस 18-06-09

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान घायल पति की अस्पताल में मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के भाई फूलचंद्र ने तहरीर देकर पत्नी मीना और कथित प्रेमी मकान मालिक रामसजीवन पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के फूलताली गांव निवासी रामलाल गुप्ता (40) पुत्र रामनाथ बुग्गी चलाकर व लाई भूंजकर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके परिवार में पत्नी मीना और 13 साल की गोद ली गई बेटी सोनम है। शनिवार की सुबह सोनम कुंडा स्थित एक स्कूल में पढ़ने चली गई। उधर घर में उसकी मां मीना और पिता रामलाल गुप्ता के बीच करीब आठ बजे किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान दोनेां के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान किसी चीज से रामलाल को चोट लग गई। इससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। उसकी पत्नी मीना के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

चिकित्सकों के अनुसार मुंह के अंदर जैसे कोई धारदार चीज डालकर चला दी गई हो। इससे उसकी जीभ कट गई है और उसका दांत भी टूट गया। यही नहीं मारपीट के दौरान उसका हाथ भी टूटने की बात कही जा रही थी। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें सिर के पीछे के भाग में चोट लगने की बात कही जा रही है। हालांकि यही बात मृतक की पत्नी भी कह रही थी। उसके अनुसार ताले से रामलाल ने सिर पर स्वयं चोट मार ली थी। हालांकि रात में मृतक के भाई फूलचंद्र निवासी बल्ला महेशगंज ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसके भाई की हत्या पत्नी मीना और उसके कथित प्रेमी मकान मालिक रामसजीवन ने मिलकर की है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दोनों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें