फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी के आरोप में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 विद्युुत विभाग की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में पंद्रह लोग विद्युत चोरी करते पाए गए। जेई की तहरीर पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में लाइनमैन मो. रिजवान, पवन कुमार सिंह गुरुवार को चेकिंग अभियान के लिए निकले।
विज्ञापन


इस दौरान बहलोलपुर निवासी कल्पनाथ सोनी, श्रीकांत मिश्रा, लियाकत अली, तेलियाही के रामप्यारे विश्वकर्मा, धरौरा के जैनुल निशा पत्नी मुसरिफ, गाबी महुआबन के मो. सलीम, मुल्तानीपुर के शीतला प्रसाद ओझा, देवली के कल्लू सिंह, गोपाल दुबे का पुरवा के रामशिरोमणि व मुल्तानीपुर पठखान के भानूप्रताप शुक्ल जबरन केबिल जोड़कर बिजली चोरी करते मिले।

उधर पहाड़पपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सिलवंत सिंह ने भी क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर में लालराम, मीरा देवी पत्नी रामचंदर, मो. एजाज, आत्मा प्रसाद मिश्र व बनारसी लाल को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा। आरोपियों का बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन विभाग ने काट दिया था। इसके बाद भी जबरन केबिल जोडक़र बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें