फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट की कड़ी जोड़ने में जुटी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक लूट की कड़ी जोड़ने में जुटी एसटीएफ
विज्ञापन

संदिग्धों से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने प्रयागराज व मानधाता में डाला डेरा
लुटेरों को ठिकाना देने वाला गच्चा देकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानधाता के सहेरुआ में बैंक लुटेरों को दबोचने के लिए प्रयागराज से लेकर जनपद का खाक छान रही एसटीएफ संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ के बाद घटना की कड़ी जोड़ने में जुट गई है। लुटेरों को ठिकाना देने वाला गच्चा देकर भाग निकला। लुटेरों की तलाश में एसटीएफ प्रयागराज के मऊआइमा और जिले के मानधाता व रानीगंज में डेरा डाले हुए हैै।
बैंक लुटेरों की तलाश में एसटीएफ के सीओ नावेंदु सिंह के नेतृत्व में टीम ने 5 दिसंबर से लगी हुई है। घटना का खुलासा करने में एसटीएफ की टीम प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र से लेकर जनपद के मानधाता व रानीगंज में डेरा डाले हुए है। शनिवार को एसटीएफ के हाथ दो संदिग्ध बदमाश हाथ लग गए। जिनसे पूछताछ के बाद एसटीएफ को अहम सुराग मिले हैं। अब एसटीएफ बैंक लूट की कड़ी जोड़ने में जुटी हुई। सूत्रों की मानें तो मानधाता इलाके के एक बदमाश ने बैंक लुटेरों को पनाह दिया था। जो एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश में एसटीएफ ने सदर बाजार, रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज और जेठवारा थाना क्षेत्र में दबिश देते रहे। सीओ एसटीएफ नावेंदु सिंह का कहना है कि संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ के बाद बैंक लूट की घटना को अंजाम देने वाली महत्वपूर्ण सुराग मिल गया है। बहुत जल्द बैंक लूट का खुलासा होगा।
विज्ञापन

इनसेट-------
पुलिस व स्वाट टीम की राह जुदा-जुदा
मानधाता थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को बैंक आफ बड़ौदा की शाखा से करीब आठ लाख रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने 6 टीमें गठित की। एसटीएफ इलाहाबाद की यूनिट भी लुटेरों की तलाश में भागदौड़ करने लगी। एक ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले की पुलिस और एसटीएफ पसीना बहा रही है। खास बात यह है कि टारगेट एक होने के बाद भी दोनों की राहें जुदा-जुदा हैं।
विज्ञापन

इनसेट------
बदमाशों को भी एक दूसरे से रहे छिपा
जिले में बैंक लूट की घटना के बाद एसटीएफ और सिविल पुलिस अपने तरीके से काम कर रही है। खास बात यह है कि पकड़े गए संदिग्ध बदमाशों के बारे में एक दूसरे से बताने में परहेज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें