फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में हुए हादसे में तीन मौतों से मचा रहा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कन्नौज में हुए हादसे में तीन मौतों से मचा रहा कोहराम
सिविल लाइन से लेकर महुआर तक बिलखते रहे परिजन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन हुए कन्नौज के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दिल्ली से कार लेकर घर के लिए निकले तीन लोगों की कन्नौज में हुए हादसे के दौरान मौत की खबर मिलते ही करनपुर सिविल लाइन से लेकर महुआर तक कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। शव का इंतजार परिवार के लोग कर रहे हैं। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासी राजेश कुमार गौड़ की ससुराल करनपुर सिविल लाइन में है। वह अपनी पत्नी भावना के साथ दिल्ली में रहता था। उसने दो कार खरीद रखी थी। उसके साथ नगर कोतवाली के महुआर का रहने वाला अमित गौड़ पुत्र उमेश गौड़ भी रहता था। कुछ दिन पहले अमित ने अल्टो कार खरीदी थी। जिसे लेकर अमित, राजेश अपनी पत्नी भावना के साथ घर आ रहे थे। कन्नौज में एक्सप्रेस वे पर तालग्राम के करीब कार खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की खबर राजेश और अमित के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। राजेश का छोटा भाई परिवार के लोगों के साथ रोते बिलखते हुए घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। हादसे से दोनों परिवार के लोग रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

इनसेट-----
मई में हुई थी अमित की शादी
नगर कोतवाली के महुआर निवासी अमित गौड़ पुत्र उमेश गौड़ का विवाह मई 2018 में धूमधाम से हुआ था। वह अभी कुछ दिनों पहले ही दिल्ली गया था। वहां अमित गाड़ी चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। उसका छोटा भाई आज ही दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। अमित की पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
इनसेट---
तीन बेटे व एक बेटी के सिर से छिन गया मां-बाप का साया
नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला के रहने वाले टैक्सी चालक राजेश अपने परिवार के साथ ससुराल करनपुर सिविल लाइन में रहता था। उसकी बेटी खुशी, बेटा शुभम, शिवम और सनी अपने ननिहाल में ही रहा करते थे। जैसे ही माता पिता की मौत की खबर बच्चों को मिली वह रोने लगे। जिन्हे संभालने के लिए राजेश की मां करनपुर आ गई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद राजेश व भावना का शव चिलबिला लाया जाएगा। अमित का शव महुआर पहुंचेगा।
इनसेट-----
ट्रक पलटने से चालक की मौत, कोहराम
रानीगंज थाना क्षेत्र के चकसारा निवासी रफीक ट्रक चलाता था। सोमवार को सरिया लादकर कलम्बोली से निकला था। महाराष्ट्र के कसारा घाट पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
दिल का दौरा पडने से सेना के जवान की थम गईं सांसें
प्रतापगढ़। ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडने से सेना के जवान की सांसें थम गईं। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इकलौते बेटे के मौत की खबर मिलते ही बीमार मां-बाप के आंखों से आंसू गिरने लगे। जेठवारा थाना क्षेत्र के मझवारा निवासी मोहम्मद बशीर (33) पुत्र शौकत सेना में जवान थे। वह एक माह पहले ही अपनी बटालियन के साथ तबादले पर सिक्किम पहुंचे थे। रविवार की रात दस बजे ड्यूटी के दौरान अचानक बशीर की तबियत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान सांसें थम गईं। यह खबर घर पहुंची तो बीमार मां-बाप के आंखों से आंसू बहने लगे। पांच साल की बेटी भी अपने मां का रोता देख बिलखती रही। मंगलवार को जवान का पाथव शरीर आने की संभावना जताई जा रही है।
राका से पूछताछ कर लौटी अंतू पुलिस
प्रतापगढ़। कोहड़ौर के व्यापारी भाइयों की हत्या और बैंक लूट के मामले में फरार चल रहे गोंडा के ईनामी बदमाश समीर उर्फ राका से पूछताछ कर अंतू पुलिस लौट आई। एसओ अंतू ने बताया कि चूंकि राका को लखनऊ की घटना में गिरफ्तारी दिखाई गई है। न्यायालय से उसका वारंट बी सोमवार को बनवाकर लखनऊ भेजा गया है। वहां की कोर्ट से रिमांड पर लेने के लिए 25 अक्तूबर की डेट पड़ी है। पूछताछ के दौरान उसने डबल मर्डर से लेकर बैंक लूट की घटना की अंजाम देने की बात स्वीकार की है। कोर्ट से अनुमति के बाद उसे रिमांड पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

घर में घुसकर पीटा
जेठवारा। रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा। फूलपुर निवासी दिलदार पुत्र आजम का आरोप है कि 21 अक्तूबर की शाम तौफीक, शहजाद, अख्तर व मेंहदी ने उसके घर पर धावा बोला। जान बचाकर वह घर में घुस गया। बचाने दौड़ी पत्नी आशिया को मारपीटा। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें