फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, बचा दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, बचा दुकानदार
विज्ञापन


अमरउजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के व्यस्त पटेल तिराहे के पास हाईवे किनारे स्थित मेडिकल स्टोर पर स्कार्पियो से आए पांच युवकों ने दुकानदार पर रिवाल्वर से फायर किया लेकिन गोली मिस कर गई। घटना को देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली नहीं चल पाई लेकिन दुकानदार भय के कारण काउंटर में छिप गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद कुछ अज्ञात युवकों ने कच्ची छावनी के पास भूमि विवाद पर असलहे लहराकर दहशत फैलाने का काम किया।
शहर के गांधी गंज निवासी धीरज यादव पुत्र केशव यादव ने बताया कि रविवार की शाम को वह पटेल तिराहे के पास स्थित मेडिकल स्टोर में बैठा था। इसी बीच काले रंग की स्कार्पियो से पांच युवक उतरे और सड़क से ही उसे गाली देते हुए रिवाल्वर निकालकर फायर किया। लेकिन इत्तेफाक से गोली मिस कर गई। यह देखते ही दुकानदार भयवश काउंटर के नीचे घुस गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले। दुकानदार की तहरीर पर पुरानीबाजार निवासी रवि मिश्रा के साथ पंाच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार की रात को ही शहर के तरौंहा मार्ग कच्ची छावनी में भूमि विवाद पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिस पर स्थानीय लोगाें ने बताया कि दोनों पक्षों से गाली गलौज के बाद असलहे लहराए गए। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तबतक सभी भाग चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें