फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे बाड़ के करंट से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेलिप्टस के पेड़ों की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए बाड़ में अवैध रूप से दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों की रखवाली के लिए तार का बाड़ लगाया हुआ है। बाड़ में रात के समय बिजली का करंट दौड़ा दिया जाता था। रविवार की सुबह पड़ोस की रहने वाली गुजराती देवी (65) शौच के लिए जा रही थी। वीरेंद्र के खेत के पास लगे बाड़ वाले तारों से गुजराती का हाथ छू गया। जिससे मौके पर ही उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोग दंग रह गए। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के बेटे दिनेश कुमार धुरिया की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें