फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू पर मिले चार उंगलियों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर 14 दिन पहले महिला की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में बरामद चाकू पर चार उंगलियों के निशान मिले हैं। अभी तक घटना का खुलासा न होने पर परिजन हताश हैं।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर निवासी राजकुमार पांडेय उर्फ राजा नगर कोतवाली के भंगवा रेलवे क्रासिंग के पास मकान बनाकर रहते हैं। बड़ा बेटा दुबई में तो छोटा बेटा गोंडा में नौकरी करता है। 19 जून की रात राजकुमार बाहर गया था। इस बीच घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट करना शुरू कर दिया। इसका राजकुमार की पत्नी प्रेमा देवी ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने प्रेमा देवी के गले पर चाकू से तीन प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। राजकुमार घर लौटा तो नजारा देख दंग रह गया। इस मामले में पुलिस ने छोटे बेटे विनय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बरामद चाकू समेत कमरे की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की थी। टीम ने बरामद चाकू पर मिले निशान को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा था। जहां से मिली रिपोर्ट में बरामद चाकू पर चार उंगलियों के निशान मिले हैं। प्रभारी शहर कोतवाल ने बताया कि चाकू पर चार उंगलियों के निशान मिले जरूर हैं। अब हत्यारोपी के पकड़े जाने के बाद उसका मिलान कराया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें