शहर के आंबेडकर चौराहे पर दबंगों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग करने के बाद दबंग सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद उनकी तलाश में जुटी रही।
आंबेडकर चौराहे पर सोमवार की रात दस बजे के पहले ही बिजली गुल हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो देर रात बाइक सवार दो युवक नगर पालिका की ओर से निकले। बाइक लेकर आंबेडकर चौराहे पर रुक गए। इधर-उधर देखने के बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। इससे लोग जान बचाकर भागे। इस बीच बाइक सवार दबंग असलहा लेकर पुलिस चौकी के सामने से भाग निकले। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिसकर्मी फायरिंग करने वाले दबंगों की तलाश में लग गई, लेकिन कोई नहीं हाथ लगा। प्रभारी शहर कोतवाल ने बताया कि फायरिंग करने वाले नशे में थे।