फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के निलंबन को आयुक्त को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। संडवा चंद्रिका विकास खंड में 62.27,817 रुपये के घपले की आरोपी बीडीओ कुसुमलता को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। घपले में शामिल लेखाकार को भी बराबर का दंड देने के लिए अभी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि संडवा चंद्रिका विकास खंड में बगैर विकास कार्य हुए और फाइल तैयार हुए ही करीब 1.92 करोड़ रुपये का भुगतान होने पर मातहतों को दंडित करने का फैसला लिया गया है। ब्लाक में कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां बगैर काम कराए ही भुगतान कर दिया गया था। संयुक्त जांच टीम ने घपले के मामले में बीडीओ और लेखाकार को दोषी मानते हुए कार्रवाई करने का निश्चय किया। सीडीओ राज कमल यादव ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद भी बीडीओ ने अभी तक कई कार्यों की फाइल ही नहीं दी है। जिम्मेदार पद पर बैठी बीडीओ की लापरवाही अक्षम्य बताते हुए निलंबन के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें