फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारतीतत्वों ने पंपिगसेट में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शरारती तत्वों ने पंपिग सेट में लगाई आग
शमशेरगंज। शरारती तत्वों ने पंपिगसेट में आग लगा दी। जेठवारा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी कटवढ़ शाही निवासी जैनुद्दीन पुत्र मोहम्मद इदरीश ने घर से लगभग 5 सौ मीटर दूर अपने खेत में पंपिंगसेट लगा रखा है। मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने पंपिग सेट के छप्पर में आग लगा दी। जिससे पंपिगसेट का पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मकईपुर में बदमाशों ने दो घरों से उड़ाए लाखों के जेवरात
घरवालों को नहीं लगी भनक, सोकर उठे तो सामान मिले अस्त-व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दो घरों से लाखों रुपये उड़ा दिए। घरवालों को सुबह घटना की जानकारी हुई।
मानधाता थाना क्षेत्र के मकईपुर निवासी दिनेश सिंह मंगलवार की रात अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। घर के सदस्य सोते रहे और चोर कमरों का ताला तोडक़र पांच अटैची व एक बाक्स चुराकर भाग निकले। अटैची में दो सोने की जंजीर समेत अन्य कीमती जेवरात थे। 10 हजार नगद रुपये भी चोर समेट ले गए। इसके बाद चोर बृजलाल का घर भी खंगाल ले गए। उसके घर से पायल,बिछिया व दो हजार रुपये नगद समेट ले गए। बुधवार की सुबह लोग सोकर उठे तो जानकारी हुई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन


वकील को गोली मारने के मामले में केस दर्ज
संडवाचंद्रिका। अधिवक्ता को गोली मारने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर निवासी रामप्रताप मिश्र को 8 मार्च की रात समद गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसे गोली मार दी गई। इस मामले में राम प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने बच्चूलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी बच्चूलाल को दबोचकर जेल भेज दिया।

ट्रेलर की टक्कर से दो लोग घायल
रखहा। ट्रेलर की टक्कर से बुजुुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के दारी माधव गांव के पास तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार शेर बहादुर सिंह (70) निवासी भोजपुर गड़वारा थाना अंतू और त्रिलोक सिंह (40) पुत्र जयसिंह निवासी रखहा घायल हो गए। काफी देर तक दोनों गड्ढे में तड़पते रहे। किसी तरह त्रिलोक सिंह ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

राहगीरों के रुकने पर लुटने से बचे भाई-बहन
पहुंचे परिजनों ने की फायरिंग, बाइक छोड़ भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
किशुनगंज। बाइक से घर जा रहे भाई-बहन को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों की सजगता से घटना टल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हवाई फायरिंग की तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के बरहूपुर निवासी विपुल उपाध्याय मंगलवार की देर रात अपनी बहन रेखा के साथ शहर से घर लौट रहे थे। किशुनगंज मोड़ से आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गए। शंका होने पर विपुल ने परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी। किशुनगंज बाजार के करीब पांच किमी तक बदमाशों ने विपुल का पीछा किया। इस बीच राहगीर मामला समझकर रुक गए। तभी उसके परिवार के लोग भी आ गए। उन लोगों ने फायरिंग की। जिसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर विलंब से पहुंची पुलिस बाइक कब्जे में लेकर चली गई। एसओ कंधई ने बताया कि बाइक स्वामी का पता चल गया है। उससे पूछताछ के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें