प्रतापगढ़-लखनऊ रेलमार्ग पर स्थित लंगड़ा का पुरवा गांव के पास एक युवक ने मंगलवार की रात ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे मनोरोगी बता रहे हैं। जबकि गांव में चर्चा हैं कि मंगलवार की शाम उसके घर में किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इससे वह नाराज था।
अंतू थाना क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा पदुमपुर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद (32) पुत्र हरीराम मंगलवार की रात गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। अचानक उसने सामने से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह शौच को गए लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।