फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ की अभद्रता से उबले कर्मचारी, काम करने से खड़ा किया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर बीडीओ की अभद्रता से मातहतों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने सीडीओ और ब्लाक प्रमुख से लिखित शिकायत कर कर बीडीओ को तत्काल हटाने की मांग की है। गुरुवार को ब्लाक में मौजूद कर्मचारियों ने बीडीओ को हटाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इससे दिनभर विभागीय कार्य ठप रहा।
विज्ञापन


ब्लाक कर्मचारियों ने सीडीओ को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत पिंजरी का निरीक्षण करने गए बीडीओ ने रोजगार सेवक अतीक अहमद का कालर पकड़कर घसीटा और गालीगलौज की। एसबीएम के ऑपरेटर आशीष सिंह का हाथ पकड़कर घसीटा। एडीओ एसके रवि कुमार के पेरोल जब दस्तखत कराने गए। कर्मचारियों के साथ लगातार हो रही अभद्रता से नाराज मातहतों ने बीडीओ के साथ कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर अफसरों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह सामूहिक अवकाश पर जाने को विवश होंगे।

शिकायती पत्र पर एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेद्वी, एडीओ रवि कुमार, कुसुमलता, शुभम तिवारी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विनोद सिंह, आशीष सिंह, मनोज सिंह, रमेशचंद्र शुक्ल, विजयनाथ, नरेंद्र सिंह सहित लगभग दो दर्जन कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। इस बारे में बीडीओ साखी गोपाल दुबे से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इधर सीडीओ राजकमल यादव ने पूरे मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें