फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-27,28,29 18-39-28

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27,28,29
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे छात्र को मारी गोली
बाइक सवार दो बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले
फायरिंग से टक्करगंज मोहल्ले में सनसनी, इलाहाबाद रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
कोचिंग जा रहे छात्र को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। जान बचाकर भाग रहे छात्र के पैर में दो गोलियां लगीं। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली के टक्करगंज निवासी मोहम्मद रहमान सब्जी विक्रेता हैं। उनका बेटा मोहम्मद अशफाक (18) कक्षा 11 का छात्र है। वह भैरोपुर स्थित सेमटेक कंप्यूटर सेंटर से टैली का कोर्स कर रहा था। सोमवार की शाम वह पैदल ही कोचिंग जा रहा था। तालिब धर्मशाला वाली गली में पहुंचने पर पीछे से पहुंचे स्प्लेंडर सवार दो युवकों ने उसे पता पूछने के लिए रोक लिया। अभी वह बातचीत कर ही रहा था कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल लिया। यह देख अशफाक भागने लगा। तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर झोंक दिया। गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद भी वह जान बचाने के लिए भागता रहा। हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर सिनेमा रोड की ओर भाग निकले। अशफाक को गोली लगने की खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार करने के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रपंच का लग रहा है।
विज्ञापन


इनसेट-
नए शहर कोतवाल को जानलेवा हमले से सलामी
इलाहाबाद से स्थानांतरण पर आए निरीक्षक अनुपम शर्मा को पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल बनाया है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। अभी वह शहर को समझने की कोशिश कर रहे थे कि टक्करगंज में छात्र को गोली मार दी गई। हमलावरों ने नए शहर कोतवाल को जानलेवा हमले से सलामी दी। काफी दिनों से शहर कोतवाल का पद खाली चल रहा था।

इनसेट-
दिनदहाड़े फायरिंग से मोहल्ले में दहशत
सोमवार को टक्करगंज में दिनदहाड़े हुई फायरिंग व छात्र को गोली मारने की घटना से हर कोई सहम गया। मोहल्ले के लोग अभी सिनेमा रोड पर सपा नेता मनीष पाल के भाई आशीष उर्फ जान की हत्या से उबर नहीं पाए थे कि सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग से लोग खौफजदा दिखे।

गम दे गया पड़ोसी के घर खुशियां मनाना
चोर खंगाल ले गए लाखों के जेवरात और नगदी
परिवार के लोगों को सुबह हुई जानकारी, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज।
पड़ोसी के घर खुशियां मनाना एक परिवार को महंगा पड़ा। चोर मकान खंगाल ले गए। लगभग तीन लाख के जेवरात और नगदी उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के खमपुर दुबेपट्टी मेंहदौरी निवासी लालजी तिवारी अपने पड़ोसी सत्यप्रकाश के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए रविवार को बाघराय गए थे। घर की महिलाएं रात में पड़ोसी के घर मांगलिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित संगीत कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं। आधी रात को चोर बंद मकान में छत के सहारे भीतर पहुंच गए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर बाक्स और आलमारी में रखे लगभग तीन लाख रुपये के आभूषण (अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, चेन, पायल) और 15 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। भोर में परिवार की महिलाएं घर पहुंची तो दरवाजा खुला देख दंग रह गईं। भीतर कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जेवरात व रुपये गायब देख महिलाएं शोर मचाने लगीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रानीगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है।


फोटो-33 से 36
शादी में डीजे को लेकर बारातियों पर बोला हमला
जनवासे में खड़े वाहनों पर पथराव कर की तोड़फोड़, चार पर केस
बंशीपट्टी में बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट
पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुईं शादी की रस्में
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा/उड़ैयाडीह।
रविवार की रात वैवाहिक कार्यक्रमों में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट होती रही। अंतू में उपद्रवियों ने वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि अंतू के बंशीपट्टी में बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बवाल की खबर पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शादी की रस्में पूरी कराईं।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे गुरू निवासी रमेश पांडेय की बेटी का रविवार को बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर फिल्मी गाना बज रहा था। आरोप है कि गांव के चार युवक पहुंचे और डीजे पर दूसरा गाना बजाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर घरवालों ने साफ मना कर दिया। बोले कि बारात वाले ही डांस करेंगे और गांव के लोग इससे दूर रहें। इसे लेकर कुछ कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद युवक जनवासे में पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। पथराव से आधा दर्जन वाहनों के शीशे टूट गए। इस बात की खबर मिलने पर लोग भागकर पहुंचे। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। हालांकि बाद में बवाल करने वालों को भागना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची अंतू पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। बारात विदा होने तक पुलिस गांव में मुस्तैद रही। इस मामले में चंद्रशेखर पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने गांव के गोविंद सिंह, अंकुर सिंह, नंदी सिंह, कुंवर बहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंशीपट्टी गांव में राम प्रकाश मिश्रा की बेटी आरती की रविवार की रात बारात गोरखपुर से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। तभी बारातियों की ओर से मोबाइल में कार्यक्रम कैद किया जा रहा था। आरोप है कि बाराती नशे की हालत में थे। वह युवतियों के ऊपर छींटाकशी करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहे थे। बाद में घरातियों से बाराती भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। हालांकि बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हो सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें