फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरौली में दबंगों का तांडव, घर किया जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा/जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के धरौली में दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। देखते ही देखते दलित का मकान जमींदोज कर दिया। विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे ग्रामीण खौफजदा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


धरौली निवासी राजेश कनौजिया ने भूमिधरी पर मकान बनवाया था। जिसका गांव के राम कृपाल समेत अन्य लोग विरोध कर रहे थे। राजेश का आरोप है कि राम कृपाल अपने साथियों के साथ सोमवार की देर रात उसके घर पहुंचा। उस समय लोग सो रहे थे। दबंगई पर उतारू लोग उसका मकान गिराने लगे। वह परिवार संग विरोध करने लगा तो उसे मारपीट कर खामोश करा दिया। इस दौरान शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौडे़े तो दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसके चलते गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया।

देखते ही देखते रामकृपाल के दर्जनों साथियों ने मकान जमींदोज कर दिया। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक दबंग मकान गिराकर भाग निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस केवल कोरम पूरा करने के बाद लौट गई। दूसरे दिन पीड़ित राजेश ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रामकृपाल समेत चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन वे घर छोड़कर फरार है। घटना को लेकर गांव में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें