फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-20 से 23 तक 17-54-01

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। वसूली से लौट रहे फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटने के लिए गोली मार दी। हालांकि फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसके कारण बदमाश रुपये नहीं लूट सके। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जनपद भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सागर रायपुर निवासी विमलेश कुमार पांडेय (35) पुत्र श्रीपति पांडेय जिले में रानीगंज में खोली गई एकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। यह कंपनी महिलाओं को करीब 25 हजार रुपये का ऋण देती है। हर सप्ताह रुपये की वसूली भी होती है। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में भी महिलाओं की एक टोली इस कंपनी से जुड़कर व्यवसाय कर रही है। बुधवार को विमलेश पांडेय रुपये की वसूली के साथ ही कारोबार बढ़ाने के लिए शिवपुरी गए थे। वहां से रुपये वसूल कर वह ब्रांच के लिए बाइक से निकले। जैसे ही पुलिया के पास पहुंचे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया।

बाइक पर पीछे बैठा बदमाश विमलेश से करीब 90 हजार रुपयों से भरा बैग छीनने लगा। इसका वह विरोध करने लगे। यह देख दूसरा बदमाश बाइक से नीचे उतरा और विमलेश पर फायर झोंक दिया। हालांकि उसके हाथ व कंधे में केवल छर्रे लगे। बताया जाता है कि ब्रांच मैनेजर विमलेश पांडेय बुधवार को बदमाशों से भिड़ गया। रुपयों से भरा बैग छीनने के दौरान बदमाश का वह विरोध करता रहा। फायर होने के बाद वह मौका पाकर भाग निकला। एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। शोर व फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। इसके कारण बदमाश रुपये में लूटने में नाकाम हो गए और दहिलामऊ की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल और सीओ सिटी मौके पर पह़ुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में निकल पड़ी। पुलिस ने लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें