फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चोर विधायक ! परेशान मत करो’

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई एसओ ने सदर विधायक से फोन पर की अभद्रता
विज्ञापन

विधायक का आरोप, फोन पर योगी सरकार को भी भला-बुरा कहा
विधायक ने डीजीपी और एसपी से की शिकायत, एएसपी पूर्वी को सौंपी गई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अक्सर विवादों में रहने वाले कंधई एसओ संजय शर्मा एक बार फिर अपनी हरकतों को लेकर चर्चा में हैं। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का आरोप है कि एसओ ने नशे में फोन पर उनसे अभद्रता की। विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि एसओ ने उनसे अभद्रता की। वह यहीं तक नहीं रुका। योगी सरकार को भी गंभीर और आपत्तिजनक टिप्पणी की। विधायक ने इसकी शिकायत डीजीपी के साथ ही एसपी से की। रात में आरोपी एसओ का मेडिकल कराया गया। हालांकि उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई। मामले की जांच एएसपी पूर्वी को सौंपी गई है।
सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के मुताबिक, कंधई इलाके के एक मामले को लेकर उन्होंने एसओ कंधई संजय शर्मा को रात करीब साढ़े दस बजे फोन किया। विधायक का आरोप है कि नशे में धुत थानाध्यक्ष बात शुरू करते ही अभद्रता करने लगा। बोला कि मैं अंधेरे में हूं। मैंने जब पूछा कि मुझे पहचान रहे हो तो इस पर थानेदार ने अभद्रता की। बोला, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा उनके भाई हैं। विधायक व थानेदार के बीच तकरार हुई। इस मामले को विधायक ने गंभीरता से लेते हुए डीजीपी व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा से शिकायत की। चूंकि मामला विधायक से जुड़ा था, इसलिए तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्रा को कंधई भेजा गया। वहां से रात में एएसपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा को अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उसका मेडिकल कराया गया। हालांकि मेडिकल में नशे में होने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वर्जन-----
विधायक की शिकायत पर मामले की जांच एएसपी पूर्वी को सौंपी गई है। रात 12.20 पर थानाध्यक्ष के नशे में धुत होने की शिकायत पर मेडिकल कराया गया। हालांकि रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक।
वर्जन----
थानाध्यक्ष का रात में ही मेडिकल कराया जा चुका है। एसओ से पूछताछ के साथ ही उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। विधायक सदर अभी बाहर हैं। उनका बयान लेने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
अवनीश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी।
वर्जन------
कंधई थानाध्यक्ष संजय शर्मा सपा सरकार से ही जिले में तैनात है। वह सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक स्वयं एसओ कंधई संजय शर्मा को बचाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक।
इनसेट------
विवाद के बाद दोनों पक्षों को थाने ले आई थी पुलिस
कंधई थाना क्षेत्र के भैरवगंज में बाबी गिरि और अखिलेश ऊमरवैश्य के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को जमीन पर कब्जे करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। खबर मिलने पर पुलिस दोनों को थाने पर उठा लाई। पुलिस सूत्रों की मानें तो रात में विधायक ने इसी मामले में एसओ कंधई से बात की थी। हालांकि पुलिस ने गुरुवार को अखिलेश और बाबी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें