फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ओर पुलिस का पहरा, फिर भी होती रही लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चारों ओर पुलिस का पहरा, फिर भी होती रही लूटपाट
तमंचे के बल पर मेला देखने आए चार युवकों से मोबाइल व रुपये लूटे
सुर्खी साइडिंग पर बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में चारों ओर पुलिस का पहरा था। हर कोने में पुलिसकर्मी मुस्तैद थे, फिर भी बदमाश लूटपाट की घटनाओं को रात से लेकर सुबह तक अंजाम देते रहे। मेला देखने आए चार युवकों ने बदमाशों ने रुपये व मोबाइल लूट लिए। सुर्खी साइडिंग पर बदमाशों ने घर जा रहे युवक से मोबाइल लूटकर भाग निकले। सूचना के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ बैठी रही।
कंधई थाना क्षेत्र के गंगेहटी निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र अमर पाल सिंह अपने साथियों के साथ बाइक से रविवार को भरत मिलाप देखने आया था। उसका भाई लवकुश आजाद नगर में किराए के मकान में रहता है। जहां पुष्पेंद्र व उसके साथी विनोद पाल पुत्र बाबूलाल, अमित कुमार सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह और अनिल कुमार यादव पुत्र रामलौट बाइक खड़ी कर मेला देखने चले गए। भोर में बाइक लेकर घर के लिए निकले। तभी गली में छिपे बदमाशों ने सभी को तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने उनके पास से चार मोबाइल और 4000 रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी देर बाद मौके पर डायल 100 पहुंची लेकिन छानबीन के बाद लौट गई। दूसरी ओर नगर कोतवाली के भंगवा निवासी अंश पांडेय सोमवार की सुबह शहर से घर जा रहा था। सुर्खी साइडिंग के पास बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसे डराकर मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित की बहन ने पुलिस को तहरीर दी है। भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो-
जीआईसी में जल रहा शहर का कूड़ा
जहरीले धुएं से शहरियों व मरीजों का सांस लेना हो रहा दूभर
शहर के कूड़े को जीआईसी में डंप कर रहा नगर पालिका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। राजकीय इंटर कालेज परिसर में शहर का कूड़ा डंप कर जलाया जा रहा है। इससे महिला अस्पताल के मरीजों के साथ ही शहरियों का सांस लेना दूभर हो गया है। कूड़ा डंप करने के बाद उसे जला दिया जाता है। इससे जहरीला धुआं लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
शहर स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर को शहर के कूड़ों से पाटा जा रहा है। मैदान के पूर्वी व दक्षिणी छोर के किनारे पालिका के सफाई कर्मचारी शहर का कूड़ा डंप कर रहे हैं। कूड़े में आग लगा दी जाती है। जिससे जहरीला धुआं पूरे शहर में फैल जाता है। सबसे अधिक दिक्कत महिला अस्पताल में भर्ती व आसपास रहने वाले लोगों को उठानी पड़ती है। कांशीराम कालोनी, अस्पताल परिसर, मकंद्रूगंज, घोसियाना वार्ड के साथ ही भदरी हाउस इलाके में जहरीली हवा लोगों का दम घुट रहा है। शिकायतों के बावजूद सोमवार को भी परिसर में कूड़ा डंप करने के बाद जलाया गया। जिससे लोगों के सामने दिक्कत हो रही है। नगर पालिका के प्रभारी ईओ/ एडीएम मनोज ने बताया कि उनके संज्ञान में कूड़ा डंप करने की बात नही है। वह मामले को दिखवाते हैं। वहां कूड़ा डंप नहीं होगा।
विज्ञापन


दीनी तालीम की मजबूती के लिए करें कार्य
प्रतापगढ़। इजलास अंजुमन तालीमात दीन की बैठक में तय हुआ कि दीनी तालीम की मजबूती के लिए काम करना होगा। मौलाना रियाजुल हसन कासमी के संयोजन में आयोजित इजलास को संबोधित करते हुए जमीयत उल्माए हिंद के जनरेल सेक्रेटरी मौलाना अब्दुल हादी ने कहा कि तमाम मकातिब का एलहाक अंजुमन तालीमात दीन से कराएं। इस मौके पर इसराक अली, मौलाना शोएब नदवी, मौलाना अब्दुल्लाह कासमी समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किया। जिले के 75 मकातिब इलहाक अंजुमन तालीमात दीन से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें