फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मेें मिली लुटेरों की लोकेशन, पुलिस टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक जगेशरगंज में डाका डालने वाले तीन बदमाश मुंबई पहुंच गए हैं। बदमाशों की लोेकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम भी मुंबई के लिए रवाना हो गई है। बदमाशों के भागने के दौरान पीछा करते हुए पुलिस छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंची लेकिन बदमाश गच्चा देते हुए ट्रेन पर सवार हो गए।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी स्थित ग्रामीण बैंक जगेशरगंज शाखा में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर डाका डाला। दिनदहाड़े लुटेरे 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस उनके पीछे है।

एसटीएफ इलाहाबाद के सीओ नावेंदु सिंह, लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह, निरीक्षक श्रीनिवास यादव भी अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश करने में जुटे हुए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रविवार की रात तीन बदमाश इलाहाबाद के छिवकी रेलवे स्टेशन पर मुंबई के लिए जानी वाली ट्रेन पकड़ने के इंतजार में थे। तभी उनकी तलाश में इलाहाबाद क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अंधेरे में बदमाश शंटिंग लाइन की ओर चले गए। पुलिस से बचते हुए बदमाश दूसरी ट्रेन में सवार होकर मुंबई निकल गए। तीन बदमाशों की लोकेशन मुंबई में मिलने की खबर पर पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया है। ताकि बदमाश उनके हत्थे चढ़ सके। शेष चिह्नित बदमाशों की तलाश में एसटीएफ और स्वॉट टीम उनके करीबियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए शिंकजा कसा। करीबियों ने भी उनकी पहचान कर दी है। जिले में डेरा जमाए बदमाश एसटीएफ के रडार पर हैं।
विज्ञापन


हब्बू सरोज पर लगातार कस रहा शिकंजा
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज निवासी शातिर पेशेवर अपराधी हब्बू सरोज के ऊपर सुलतानपुर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इनामी घोषित होते ही अगल बगल के लोग अब उसके परिवार से भी दूरी बनाने लगे हैं। जिले की पुलिस को भी हब्बू, अभिषेक व सद्दाम की सरगर्मी से तलाश है। भुलियापुर के जब्बा समेत कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस दिन रात पसीना बहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें