प्रेमी युगल की पिटाई करने के कारण आशीष की हत्या हुई थी। पुलिस ने चिह्नित हत्यारोपी को दबोचने के बाद पूछताछ की। जिससे घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे बंसी निवासी आशीष कुमार की 11 दिसंबर 2017 को घर के करीब जंगल में कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामप्यारे मिश्रा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। खुलासा करने के लिए पुलिस हाथ पैर मार रही थी। घटना की विवेचना के दौरान पुलिस ने रामगढ़ी निवासी जल्ले उर्फ जलील अहमद पुत्र खलील अहमद को आरोपी ठहराते हुए उसके घर पर 82 की कार्रवाई की नोटिस भी चस्पा कर दी थी। अंतू पुलिस ने शनिवार की रात ककरहा में जलील को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस मिला। एसओ अंतू ने बताया कि सूनसान स्थान पर जाने वाले प्रेमी युगल के साथ ही दूसरे लोगों की आशीष पिटाई कर देता था। आशीष ने जलील को भी पीटा था। जिसका बदला लेने के लिए जलील मौके की तलाश में था। आशीष प्रेमी युगल के बाग में आने की खबर पर पहुंचा था। मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई।