फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधई में 1.5 क्विंटल प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद

Sun, 27 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान व राजापुर मुफरिद के नाले में प्रतिबंधित पशुओं के काटने की खबर पर कई थानों की फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और सीओ पट्टी ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने सात लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन


जबकि सात आरोपी बाइक छोड़कर भागने में कामयाब रहे। उनके घरों की महिलाएं भी भाग निकलीं। मौके से प्रतिबंधित पशु का 1.5 क्विंटल मांस बरामद किया गया। कई पशुओं को पुलिस ने आजाद कराया। कार्रवाई के दौरान बवाल की आशंका के चलते पीएसी भी मौजूद रही। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  


कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान व राजापुर मुफरिद में प्रतिबंधित पशुओं के काटे जाने की खबर पर शनिवार भोर में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पट्टी रवि कुमार सिंह की अगुवाई में कंधई और पट्टी पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की घेराबंदी में प्रतिबंधित पशुओं को काटने वाले गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सात लोगों को मौके से धर दबोचा। जबकि सात लोग भागने में कामयाब रहे। उनके घरों की महिलाएं भी भाग निकलीं। प्रतिबंधित पशुओं को काटने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से 6 बाइक, चापड़, जनरेटर समेत तमाम औजार बरामद हुए।

पुलिस ने आधा दर्जन बछड़ों को आजाद कराया। आधा दर्जन के करीब मोटरसाइकिल साइकिल जनरेटर सहित तमाम सामान पुलिस थाने उठा ले गई। पुलिस ने राजापुर मुफरिद व ताला के रहने वाले मकसूद, दिलशाद, श्यामबाबू, शाहिद, सैय्यद इरफान, शमशुद्दीन व शमीम की निशानदेही पर दूसरे स्थानों पर दबिश दी।

पुलिसिया कार्रवाई के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। भागने वाले आरोपियों के घरों पर ताला लटक रहा था। मौके पर डाक्टरों की टीम के साथ नायब तहसीलदार पहुंचे। लगभग डेढ़ क्विंटल बरामद मांस की जांच के लिए नमूना लिया गया। इसके बाद मांस को दफनाया गया।

सीओ पट्टी रवि सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। प्रतिबंधित पशुओं का मांस बेचने वाले अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस बार सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें